गांव का घर कविता Bihar Board Class 12th Hindi Chapter 13 प्रश्न 1.
ज्ञानेन्द्रपति का जन्म कब हुआ था?
(क) 1 जनवरी, 1950 ई.
(ख) 1 जनवरी, 1940 ई.
(ग) 1 जनवरी, 1935 ई.
(घ) 1 जनवरी, 1945 ई.
उत्तर-
(क)
Gaon Ka Ghar Kavita Ka Saransh Bihar Board Class 12th Hindi Chapter 13 प्रश्न 2.
ज्ञानेन्द्रपति जी किस युग के कवि है?
(क) आधुनिक काल.
(ख) प्रेमचंद काल
(ग) अत्याधुनिक काल
(घ) रीतिकाल
उत्तर-
(क)
गाँव का घर Bihar Board Class 12th Hindi Chapter 13 प्रश्न 3.
ज्ञानेन्द्रपति जी किस प्रकार के रचनाकार हैं।
(क) एक सजग रचनाकार
(ख) रोमांस से युक्त
(ग) सुफी धारा से प्रभावित (रचनाकार)
(घ) स्वच्छंदतावादी रचनाकार
उत्तर-
(क)
Gaon Ka Ghar Kavita Bihar Board Class 12th Hindi Chapter 13 प्रश्न 4.
ज्ञानेन्द्रपति का जन्म स्थान कहाँ है?
(क) पथरगामा, गोड्डा (झारखंड)
(ख) जमशेदपुर (झारखंड)
(ग) झरिया (झारखंड)
(घ) बोकारो (झारखंड)
उत्तर-
(क)
Gao Ka Ghar Bihar Board Class 12th Hindi Chapter 13 प्रश्न 5.
‘गाँव का घर’ शीर्षक कविता किसकी रचना है?
(क) भूषण की
(ख) सूरदास की
(ग) ज्ञानेन्द्रपति
(घ) रघुवीर सहाय
उत्तर-
(ग)
गांव का घर Bihar Board Class 12th Hindi Chapter 13 प्रश्न 6.
ज्ञानेन्द्रपति जी किस दशक में अवतरित हुए?
(क) बीसवीं सदी के आठवें दशक में
(ख) उन्नीसवीं सदी के अंतिम दशक में
(ग) अठारहवीं सदी के प्रारंभ में
(घ) सतरहवीं सदी के अंतिम दशक में
उत्तर-
(क)
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें
प्रश्न 1.
वह सीमा जिसके भीतर आने से पहले खाँसकर आना पड़ता था……….
उत्तर-
बुजुर्गो को
प्रश्न 2.
खड़ाऊँ खटकानी पड़ती थी।…………. और प्रायः तो उसे उधर ही रूकना पड़ता था।
उत्तर-
खबरदार की
प्रश्न 3.
एक अदृश्य पर्दे के पार से पुकारना पड़ता था……. बगैर नाम लिए।
उत्तर-
किसी को
प्रश्न 4.
जिसकी तर्जनी की नोक धारण किए रहती थी सारे काम, सहज, शंख के चिह्न की तरह गाँव के घर की उस चौखट के बगल में………..।
उत्तर-
गेरू–लिपि
प्रश्न 5.
गाँव के घर के अंत:पुर की वह चौखट………. सहजन के पेड़ से छुड़ाई गई गोंद का गेह वह
उत्तर-
टिकुली साटने के लिए
प्रश्न 6.
दुध–डूबे अंगूठे के छापे उठौना दूध लाने वाले बूढ़े ग्वाल दादा के हमारे बचपन के…….. महिने के अंत में गिने जाते एक–एक कर।
उत्तर-
भाल पर दुग्ध–लिपि
गाँव का घर अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
कवि चिन्तित क्यों है?
उत्तर-
अर्थहीन होने के कारण।
प्रश्न 2.
‘गाँव का घर’ कविता के कवि हैं :
उत्तर-
ज्ञानेन्द्रपति।
प्रश्न 3.
गाँव में अब किसकी धुनें सुनाई नहीं पड़ती है?
उत्तर-
लोकगीत की।
प्रश्न 4.
गाँव के स्वरूप में परिवर्तन क्यों आया है?
उत्तर-
पूँजीवाद और आर्थिक उदारीकरण के कारण।
गाँव का घर पाठ्य पुस्तक के प्रश्न एवं उनके उत्तर
प्रश्न 1.
कवि की स्मृति में ‘घर का चौखट’ इतना जीवित क्यों है?
उत्तर-
कवि की स्मृति में “घर का चौखट” जीवन की ताजगी से लवरेज है। उसे चौखट इतना जीवित इसलिए प्रतीत होता है कि इस चौखट की सीमा पर सदैव चहल–पहल रहती है। कवि अतीत की अपनी स्मृति के झरोखे से इस हलचल को स्पष्ट रूप से देखता है अर्थात् ऐसा अनुभव करता है जब उस चौखट पर बुजुर्गों को घर के अन्दर अपने आने की सूचना के लिए खाँसना पड़ता था तथा उनकी खड़ाऊँ की “खट–पट” की स्वर लहरी सुनाई पड़ती थी।
इसके अतिरिक्त बिना किसी का नाम पुकारे अन्दर आने की सूचना हेतु पुकारना पड़ता था। चौखट के बगल में गेरू से रंगी हुई दीवार थी। ग्वाल दादा (दूध देनेवाले) प्रतिदिन आकर दूध को देते थे। दूध की मात्रा का विवरण दूध से सने अपने अंगुल को उस दीवार पर छाप द्वारा करते थे, जिनकी गिनती महीने के अंत में दूध का हिसाब करने के लिए की जाती थी।
उपरोक्त वर्णित उन समस्त औपचारिकताओं के बीच “घर की चौखट” सदैव जाग्रत रहता था, जीवन्तता का अहसास दिलाता था।